राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में डाक विभाग ने सुकन्या समृद्धि योजना का लगाया शिविर | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में डाक विभाग ने सुकन्या समृद्धि योजना का लगाया शिविर | New India Times

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक शिविर आयोजित किया गया जहां बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खोले गए। यह योजना बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डाक अधीक्षक राम करण मीणा ने बताया कि धौलपुर मंडल के कुछ गांवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाया जा चुका है। इस योजना में ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है और जमा धनराशि व अर्जित ब्याज पर आयकर छूट भी है। एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं और बालिका के 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने अथवा 10वीं कक्षा पास कर लेने के बाद जमा राशि का 50 प्रतिशत तक निकाला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाने के लिए बच्ची का आधार कार्ड माता पिता का आधार कार्ड पैन कार्ड और फोटो अनिवार्य हैं।
शिविर में लालसिंह मीणा दिनेश त्यागी सियाराम रामसेवक पवन दिनेश शर्मा हेमलता ध्रुवराज अविनेश दुबे रिंकू शर्मा और ग्रामीण बासी मौजूद रहे। धौलपुर डाक अधीक्षक राम करण मीणा ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी बालिकाओं के लिए इस योजना का लाभ उठाएं और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाएं यह योजना बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.