सलमान, रायबरेली (उत्तर प्रदेश ), NIT;
विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर नायब तहसीलदार, एस डिम सुल्तान असरफ सिद्दीकी, सीओ वरूण कुमार सिंह, फ़्लाइंग स्कार्ट विद्या शंकर त्रिवेदी, एसओ खीरों थानाध्यक्ष अनिल सिंह, पैरा मिलेट्री फोर्स के साथ खीरों कस्बे में फ्लैग मार्च किया। भारी फोर्स के साथ खीरों थाने से निकलकर खीरों चौराहा, शिवपुर, कुसटी, सेमरी, मार्ग विजेंमऊ खपुरा, दुकन्हा सहित अन्य मार्गों पर चहलकदमी कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आस्वस्त किया है।
खीरों थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने मीडिया को बताया कि सभी असलहे जमा कराये जा रहे हैं। बिना प्रशासन की अमुमति के किसी भी प्रकार की सभा या मीटिंग नही होगी। क्षेत्र में धारा 144 का पालन पुरी तरह किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
