थाना प्रभारी के खिलाफ कांग्रेसयों ने एसपी आफिस कार्यालय पर किया प्रदर्शन; पुलिस अधीक्षक अनिल कुशवाह ने दिया मामले के जांच का आदेश | New India Times

संदीप शुक्ला, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​​थाना प्रभारी के खिलाफ कांग्रेसयों ने एसपी आफिस कार्यालय पर किया प्रदर्शन; पुलिस अधीक्षक अनिल कुशवाह ने दिया मामले के जांच का आदेश | New India Times

 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कांग्रेस व महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने अपनी एक साथी महिला प्रेमवती पत्नी भोगीलाल उम्र 50 वर्ष निवासी इंद्रानगर भिंड की देहात थाना प्रभारी शेर सिंह बडोनिया द्वारा मारपीट के मामले को उठाया। मार-पीट के कारण उक्त महिला का हाथ टूट गया और महिला की हालत बिगड गई। कांग्रेस अध्यक्ष व महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में 500 महिलाओं और पुरुषों ने उक्त महिला को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट पर रख दिया और जमकर हंगामा कर  देहात टीआई शेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस  अधीक्षक अनिल कुशवाह ने मानवीय संवेदना के आधार पर उक्त महिला को पुलिस वाहन से निरीक्षक सुनील खैमरिया के नेतृत्व में जिला अस्पताल भेजा। महिला कांग्रेस की अध्यक्षा रजनी श्रीवास्तव के आवेदन पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुशवाह ने उक्त घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.