मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा सुभाष वार्ड स्थित सुभाष पार्क में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर जयंती देश भक्ति गीत और उद्घोष के साथ मनाई गई। नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे़ ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को कोटि कोटि नमन करते हुए जयंती के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए बताया की,आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था। उन्हें आसाधारण नेतृत्व कौशल वाला सबसे प्रभावशाली पराक्रमी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माना जाता है।
उन्होंने आजाद हिन्द फौज तैयार कर ब्रिटिश हुकूमत अंग्रेजों की गलत नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लड़ाई लड़ी,और भारत देश को स्वतंत्र कराने में नेता जी का अतुलनीय योगदान रहा,नेता जी के सभी काम और लक्ष्य आज भी युवाओं के रगों में एक प्रेरणा बन कर दौड़ रहें हैं। जयंती के इस कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे़, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश कलंबे, जनपद सदस्य राजेन्द्र ठाकरे, सभापति प्रदीप जुननकर, महेंद्र घोड़े, मदन भांगे, पार्षद अनिल खत्री, यादोराव डोबले, लोचन खवसे,नीतू राठौर, सोनू बागडे़, रामरती इवनाती, दुर्गेश उईके, संजय राठौर, पंकज कलंबे, पार्वती खुरसंगे, मौजूद रहें।

