आठवें वेतन आयोग का गठन, कर्मचारियों ने जताया हर्ष | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

आठवें वेतन आयोग का गठन, कर्मचारियों ने जताया हर्ष | New India Times

17 जनवरी केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा किए आने पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में एक बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने किया, संचालन जिला महामंत्री राम सूरत यादव ने किया जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं संघ के पदाधिकारीयों ने कहा है कि सरकार का यह निर्णय कर्मचारी हित में बहुत बड़ा फैसला है तथा हमें उम्मीद है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री इसी तरह कर्मचारी हित में आगे भी फैसला लेते रहेंगे।

जिला संप्रेक्षक उमेश कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राम मिलन पासवान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शम्भू नाथ गौड़, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार एवं शमसुद्दोहा, 20 ब्लाक के अध्यक्षों ने एक संयुक्त बयान जारी कर माननीय प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री एवं पूरे कैबिनेट को बधाई दिया है। इस अवसर पर लालमन यादव, सुरेश प्रसाद, पिंटू कुमार, विनोद कुमार, विजय कुमार, जय गोविन्द गौड़, विजय कुमार, दुर्गेश कुमार, जय शंकर भारती, धर्मेन्द्र कुमार, कमलेश कुमार, उपेन्द्र कुमार, अरुण कुमार, कनौजिया, रामप्रवेश, हरिश्चंद्र, योगेन्द्र प्रसाद यादव, हरिओम यादव, राकेश कुमार,उदय भान यादव, संतोष कनौजिया, सुरेश, धनवंतरी बौद्ध, राजकुमार प्रसाद, अनिल कुमार, ज्ञदेवी प्रसाद, राजू प्रसाद, बलराम, सरोज देवी, सभा नन्द, बृजेश कुमार, रंजय कुमार, प्रमोद कुमार, अखिलेश कुमार, जनार्दन यादव, सोहन कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.