यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मकर संक्रांति के अवसर पर धौलपुर पुलिस लाइन धौलपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने पुलिस जवानों अधिकारियों बच्चों और पुलिस कर्मियों के परिजनों के साथ पंतग और हॉट एयर बैलून उड़ाकर उनका उत्साहवर्धन किया इस दौरान बच्चों को रेवड़ी मूंगफली आदि बांटकर मकर संक्रांति की मिठास को बढ़ाया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और बच्चों सहित उनके परिजन उपस्थित रहे यह एक बहुत ही खुशनुमा और यादगार पल था जिसने सभी को मकर संक्रांति की खुशियों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया।

