मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जिले के पीपीगंज नगर पंचायत में स्थित बापू इंटर कालेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों ने गरीब निराश्रित लगभग 60 छात्र छात्राओं को निशुल्क ड्रेस व जैकेट दिया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बापू इंटर कालेज के प्रबंधक कमाल जावेद ने कहा कि विद्यालय के कुछ गरीब छात्र छात्राएं ड्रेस व जैकेट के अभाव में विद्यालय नहीं आ पा रहे थे उन्हें चिन्हित कर शनिवार को ड्रेस और जैकेट दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय परिवार को ऐसे छात्र छात्राओं को ड्रेस व जैकेट देकर बहुत ही अच्छा लग रहा है।

इस मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बृजेश कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय परिवार का दायित्व है कि कोई छात्र छात्रा ड्रेस व जैकेट के अभाव में उसका शिक्षा ना प्रभावित हो इसी के तहत् शनिवार को ऐसे छात्र छात्राओं को चिन्हित करके विद्यालय परिवार की तरफ से निशुल्क ड्रेस व जैकेट दिया गया है। इस विद्यालय के कक्षा 6,7 8 के छात्र छात्राओं को यह ड्रेस व जैकेट वितरित किया गया है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक कमाल जावेद ने विद्यालय में 7स्मार्ट क्लास का भी अवलोकन किया है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य डॉ बृजेश कुमार यादव, संजय सिंह, पियूष चंद्र मिश्र, अभिनव चद्रा, विवेक कुमार श्रीवास्तव, वरुणा शंकर मिश्र, अतहर हुसैन, हैप्पी शुक्ला, प्रेमनाथ मिश्र, रितेश कुमार त्रिपाठी, लालचंद विश्वकर्मा, अजय कुमार, कुमारी ममता पासवान,सत्या यादव, शशि दूबे, राजेन्द्र प्रसाद,पल्टू राम कन्नौजिया, मदन मोहन गौड़ समेत सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

