आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिसके पालन में निगम का अतिक्रमण दस्ता लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही का रहा है। दल द्वारा विगत दिनों अलग अलग क्षेत्रों से गुमठियों को हटाकर जप्त किया था, इसी कार्यवाही को जारी रखते हुए निगम के अतिक्रमण दल ने शनिवार को शासकीय जवाहर विद्यालय के पास, एमएलबी स्कूल के पास, सब्जी बाजार, दीनदयाल पार्क के पास एवं फब्बारा चौक के पास हाथ ठेले एवं गुमठियों को हटाया। शनिवार को हुई कार्यवाही में गांधी प्रतिमा के पास लगी दुकानों को चौक को अतिक्रमण मुक्त किया गया। निगमायुक्त के निर्देश पर यह कार्यवाही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगी। इस कार्यवाही में अतिक्रमण दल के सदस्य उपस्थित रहे।

