सूरत के पास सडक दुर्घटना में एक महिला समेत पांच की मौत | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​
सूरत के पास सडक दुर्घटना में एक महिला समेत पांच की मौत | New India Timesधुलिया का एक ट्रक गुजरात के सूरत शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। कम पैसों में गरीब लोगों को ट्रक में यात्रा करना बहुत महंगा पड गया। गुजरात राज्य के सूरत शहर के पास ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से इन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। ​सूरत के पास सडक दुर्घटना में एक महिला समेत पांच की मौत | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सूरत में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जिनमें दो की पहचान धुलिया निवासी के रूप में की गई तथा अन्य तीन व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है। मरने वालों में एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।​सूरत के पास सडक दुर्घटना में एक महिला समेत पांच की मौत | New India Timesसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात  ट्रक के पिछले हिस्से में चावल की बोरियों पर बैठ कर दस व्यक्ति धुलिया से सूरत यात्रा कर रहे थे। रविवार सुबह करीब छह बजे के दौरान ट्रक क्रमाक एम एच 18 2382 सूरत के समीप कडोदरा चार रास्ता सिरोली गांव के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया। ट्रक के पलटी हो जाने के कारण चावल की बोरियां यात्रियों के ऊपर पर गिर गया जिसमें दम घुटने की वजह से पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और ट्रक चालक स्टेरिंग में फस जाने के कारण घयाल हो गया। रक्तस्राव ज्यादा होने के कारण ट्रक चालक ने भी दम तोड़ दिया। मरने वालों मे  ट्रक चालक काजी इक़बाल गुलाब खान 40 निवासी आजाद नगर धुलिया, सैय्यद आबिद अली शब्बीर अली 45 निवासी सौ फ़िट रोड धुलिया है । खबर लिखे जाने तक बाकी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। ​सूरत के पास सडक दुर्घटना में एक महिला समेत पांच की मौत | New India Timesबताया जाता हैं कि धुलिया स्थित तिरंगा चौक से प्रतिदिन ट्रक द्वारा मजदूर काम की तलाश में तथा रिश्तेदारों से मिलने अवैध रूप से ट्रक में बैठकर जान जोखिम में डाल कर दो पैसे बचाने के लिए यात्रा करते हैं। जिसकी ओऱ शहर ट्रैफिक पुलिस और महा मार्ग ट्रैफिक पुलिस ने अनदेखी कर रखी है, जिसके कारण पांच व्यक्तियों को जान से हाथ धोना पड़ा। इस से पूर्व में भी ट्रक द्वारा की जाने वाली अवैध तरीके से  यातायात में शहर के अनेक लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article