निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
आज शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय इटवा पर पण्डित गोमती प्रसाद चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में इटवा विधायक व विरोधी दल नेता श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने रिक्शा चालक, गरीब व मजदूरों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब लोगों को कंबल देकर मदद करना बहुत ही पुनीत कार्य है जिससे गरीब व्यक्ति ठंड से बचा रहेगा। इस अवसर पर इटवा विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान, अब्दुल लतीफ, कमाल अहमद, बबलू पाठक, सुनील यादव, एहसानुल्लाह, सुशील तिवारी, शिवप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।

