पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

दिनांक 08/01/2025 को परियोजना तिरला के अंतर्गत सेक्टर आमला और ऊकाला की किशोरी बालिकाओं को पोक्सो एक्ट की जानकारी दी गई जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमान सुभाष जैन साहब महोदय व परियोजना अधिकारी श्रीमान सत्यनारायण मकवाना जी के मार्गदर्शन में सुश्री ज्योति वर्मा द्वारा ऑनलाइन बालिकाओं को अपनी सुरक्षा कैसे करनी है और उनके साथ अगर गलत होता है तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर बताना है।बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में भी बताया गया। माहवारी आने पर कैसे स्वच्छता रखनी है वह भी बताया गया और बालिका की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर ही विवाह करना व लड़कों को 21 वर्ष की उम्र पर विवाह करना समझाया गया बाल श्रम भिक्षावृत्ति के बारे में भी समझाया गया और आगे पढ़ने के लिए बालिकाओं को प्रेरित किया बालिकाओं को कमल की वीडियो दिखाई गई, वह वीडियो के बारे में समझाइए दी गई, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती अभिलाषा खराड़ी व दुर्गा चंदेल और सभी बालिकाओं का आभार व्यक्त किया गया, श्रीमती दुर्गा चंदेल पर्यवेक्षक द्वारा जानकारी दी गई।

