मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

सतना मेडिकल कॉलेज में आउट शोर्स कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने के कारण अब हड़ताल की राह पकड़ ली है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आउट सोर्स कर्मचारियों की भर्ती ठेका प्रथा से की जाती है और आधिकारियों और नेताओं के चाहेते ठेकेदार को आउट सोर्स कर्मचारियों का ठेका शिफारिश से दिया जाता है जिसके कारण वह लापरवाही व मनमानी करते है यहां सवाल यह उठता है कि जिस प्रकार किसी अन्य विभागों में पहले ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को अपनी जेब और जिम्मेदारी पर हर माह वेतन दिया जाता है फिर अपने टेंडर के अनुसार सम्बंधित विभाग में बिल लगाकर अपना बिल भुगतान मिलने पर प्राप्त करते है वैसा आउट सोर्स ठेकेदार द्वारा नहीं किया जाता बल्कि सम्बंधित विभाग द्वारा जब तक बिल कि राशि प्राप्त नहीं हो जाती तब तक कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। यहाँ पर गौर करने योग्य बात यह है कि जब इन आउट सोर्स कर्मचारियों कि भर्ती का ठेका लेने वाले ठेकेदार जब अपनी जेब से कर्मचारियों का वेतन समय पर सक्षम नहीं है तो विभाग द्वारा ऐसे ठेकेदारों को ठेका ही क्यूँ देता है।

