आग में झुलस कर दो बच्चियों की दुःखद मौत, एक की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चियों के परिजनों के लिए ₹4-4 लाख और गंभीर घायल की आर्थिक मदद का किया ऐलान | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

आग में झुलस कर दो बच्चियों की दुःखद मौत, एक की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चियों के परिजनों के लिए ₹4-4 लाख और गंभीर घायल की आर्थिक मदद का किया ऐलान | New India Times

जिले से बड़ी दुःखद घटना सामने आई दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के बरोदा गांव में घास पूस की झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से तीन बच्चे बुरी तरह से जल गए सभी को दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया है, तो वहीं एक बच्ची का 90 फीसदी जले होने पर इलाज जारी है। गोविंद आदिवासी नाम का शक़्स खेत में मजदूरी का काम करता था जो खेत में सिंचाई कर रहा था परिवार सहित खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहता था, बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से चिंगारी ने घास पूस की झोपड़ी को दहका दिया जिसमें खेल रही तीन मासूम बच्चियों को आग ने अपनी गिरफ्त में ले लिया, तीन में दो बच्चियों की मौत हो गई और एक जिंदगी की जंग लड़ रही है। घटना की जानकारी लगते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ  मोहन यादव ने दुःख जताया है उन्होंने कहा मासूम बच्चियों के असमय काल कवलित होने एवं एक बच्ची के गंभीर रूप से जलने का समाचार हृदय विदारक है।  इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मृतकों बच्चियों के परिजनों के लिए ₹4-4 लाख और गंभीर घायल बच्ची के लिए  आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.