डीएम ने प्रतीक्षालय, कार्यालय एवं बाउंड्री वॉल निर्माण करने के लिए दिए निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम ने प्रतीक्षालय, कार्यालय एवं बाउंड्री वॉल निर्माण करने के लिए दिए निर्देश | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दि0 किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 तिलहर का चीनी उत्पाद, गन्ना अनलोडिंग, बॉयलर आदि का निरीक्षण किया तथा गन्ना लाने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। चीनी मिल प्रशासक, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चीनी मिल के गेस्ट हाउस में चीनी मिल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत बैठक की पुष्टि की गई तथा गन्ना कार्यालय के समीप कृषकों की सुविधा के लिए  प्रतीक्षालय का निर्माण, जर्जर कार्यालयों के पुनः निर्माण एवं चीनी मिल के आमदनी बढ़ाने हेतु चीनी मिल भूमि को को संरक्षित करने तथा निगोही तिलहर मार्ग की जमीन पर दुकानों के निर्माण कराने सहित आदि बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने गन्ना कृषकों की सुविधा के लिए  सदस्यों की सहमति से प्रतीक्षालय, कार्यालय एवं बाउंड्री वॉल निर्माण करने के लिए निर्देश दिए।

डीएम ने  कहा कि प्रतीक्षालय, कार्यालय बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य के लिए डीपीआर तैयार कराई जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी तिलहर जीत सिंह राय को निर्देश दिए कि चीनी मिल भूमि की पैमाइश कर खाली कराना सुनिश्चित करें। बैठक में सदस्यों की मांग पर चीनी मिल के टेक्निकल कार्मिकों को 300 रूपए एवं नॉन टेक्निकल कार्मिकों को 275 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी पर सहमति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से कहा कि चीनी मिल में गन्ना साफ सुथरा लाने के लिए  कृषकों को बताएं। उन्होंने सभी से कहा कि सबको मिलकर चीनी मिल एवं किसानों के हित में मिलकर कार्य करना है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तिलहर, जिला गन्ना अधिकारी एवं चीनी मिल प्रबंधन चीनी मिल सहित प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

By nit