ट्रैफिक पुलिस को लगे बॉडीवॉर्न कैमरे | New India Times

पवन परूथी, इंदौर (मप्र), NIT:

ट्रैफिक पुलिस को लगे बॉडीवॉर्न कैमरे | New India Times

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस को बॉडीवॉर्न कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों में चालान कैप्चर होंगे, साथ ही विवाद की स्थिति में हकीकत जानने के लिए इनकी रिकॉर्डिंग देखी जा सकेगी। ट्रैफिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए इन कैमरों को लगाया गया है। साथ ही किसी भी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति से बचने और हकीकत जानने के लिए ये कैमरे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराए गए हैं। सब इंस्पेक्टर और सूबेदार स्तर के अधिकारी चालानी कार्रवाई, व्यवस्था के दौरान वर्दी पर इन कैमरों को लगाते हैं। बॉडी वार्न कैमरे देने का उद्देश्य यह है कि पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता बनी रहे। बॉडी वार्न कैमरे से ट्रैफिक पुलिस को अपने काम में काफी मदद मिल रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.