प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर सेंट अर्नोल्ड स्कूल परिसर में नन्हें मुन्ने बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर सेंट अर्नोल्ड स्कूल परिसर में नन्हें मुन्ने बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति | New India Times

मेघनगर की प्रसिद्ध सेंट अर्नाल्ड स्कूल परिसर में क्रिसमस पर्व के अवसर पर प्रभु यीशु के जन्म उत्सव को लेकर नन्हे-मुन्ने सेंट अर्नाल्ड विद्यालय के बच्चों ने नाटक के माध्यम प्रेम-दया क्षमा का सन्देश दिया रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालय परिसर में उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया सेंट अर्नाल्ड स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों में खेल कूद पढ़ाई के साथ-साथ टैलेंटेड बनाते हुए कला का संचार करते हैं उन्हें कलाकार के साथ डॉक्टर इंजीनियर वकील बनानें के लिए अच्छी पढ़ाई करवाई जा रही है।

प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर सेंट अर्नोल्ड स्कूल परिसर में नन्हें मुन्ने बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति | New India Times

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया ने शिरकत कर क्रिसमस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी स्कूली बच्चों ने अपने हाथों से बनाई गई आर्ट काला की प्रदर्शनी के रिबन काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी का निरीक्षण कर कहा झाबुआ जिले की नंबर वन स्कूल है। मेघनगर सेंट अर्नोल्ड स्कूल में पढ़ाई अच्छी होंने से माता-पिता भी खुश हैं।

यह स्कूल क्षेत्र की मानी हुई स्कूल है यहां पढ़ कर बच्चे फर्राटेदार इंग्लिश बोलना के साथ अच्छे संस्कार भी प्राप्त कर रहे हैं। क्रिसमस उत्सव को सेंट अर्नाल्ड स्कूल परिवार ने बच्चों के साथ साथ पत्रकारों के साथ भी मनाया पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर मैनेजर फादर  डिमेलो, प्राचार्य फादर एंड्रयूज लोबू, फादर जोमन जेम्स,सिस्टर दीपा, सिस्टर स्कूल स्टाफ बच्चे पलक गण पीटीए अध्यक्ष जेम्स पॉल, पत्रकार रहीम शेरानी, मनीष नहाटा, राजेंद्र सोनगरा, फारुक शेरानी, लोहीत झामर, जाकीर शेख, जयस झामर, सौरब खमेसरा, आदी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article