अरशद जमील खान, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिला के इटवा तहसील कस्बे में स्थित आई-टेक कंप्यूटर एजुकेशन गरीब एवं विकलांग छात्रों के लिए मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिसके अंतर्गत पात्र छात्र एवं छात्राओं को 3 महीने की अवधि का डिजिटल साक्षरता कोर्स (स्मार्ट आईटी प्रोफेशनल) मुफ्त में दी जाएगी।
उक्त जानकारी संस्था के निदेशक जमील खान ने देते हुए कहा कि हमारा मकसद हर घर तक कंप्यूटर शिक्षा को पहुंचना है, जिससे गांवों में रहने वाले छात्र भी नई तकनीक को सीख कर शहर के लोगों के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकें।
गरीब और विकलांग छात्र संसाधनों के अभाव में शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं इसलिए उनके लिए मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संस्था अपनी स्थापना से ही लगातार विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में सेमिनार और वर्कशॉप के माध्यम से डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूकता का काम करती आ रही है। संस्था अपने परिसर में विभिन्न कोर्सेज का संचालन कर रही है, जिसमें हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग, एकाउंटिंग, डेस्कटॉप पब्लिशिंग, वेब डिजाइनिंग के साथ विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिकल, टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल कोर्सेज शामिल हैं।
