योगेंद्र यादव व हबीब भी उतरे जिग्नेश मेवानी के चुनाव प्रचार में, वडगाम में मेवानी का बढ रहा है जनाधार | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर/अहमदाबाद, NIT; ​योगेंद्र यादव व हबीब भी उतरे जिग्नेश मेवानी के चुनाव प्रचार में, वडगाम में मेवानी का बढ रहा है जनाधार | New India Timesगुजरात के बनासकांठा के वडगाम विधान सभा क्षेत्र से गुजरात के चर्चित तीन नये चेहरों में से एक नया चेहरा जिग्नेश मेवानी कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय तौर पर विधानसभा का चुनाव लड़ने के कारण वहां का अधिकांश मतदाता उनके समर्थन में खड़ा साफ नजर आ रहा है। जबकि मेवानी के चुनाव प्रचार करते समय उनके ऊपर चार दफा विरोधियों द्वारा हमला होने को मेवानी भाजपा की बौखलाहट बता रहे हैं।​योगेंद्र यादव व हबीब भी उतरे जिग्नेश मेवानी के चुनाव प्रचार में, वडगाम में मेवानी का बढ रहा है जनाधार | New India Timesनिर्दलीय उम्मीदवार जिग्नेश मेवानी का चुनाव प्रचार बडे ही शुनियोजीत व हाईटेक तरीके से चल रहा है। वह अधिकतम छोटी छोटी सभाएं व जनसम्पर्क करके ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंच कर अपनी बात को उन तक पहुंचाने की पुरी कोशिशे करते नजर आ रहे हैं। मेवानी के समर्थन में अब तक वडगाम अनेक दिग्गज सियासी नेताओं के अलावा भारत के नामी गिरामी सामाजिक वर्कर व स्वराज इण्डिया के संयोजक योगेन्द्र यादव व राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन रहे डाॅ. हबीब खान गोरान IPS भी आकर सभाएं व जनसम्पर्क कर चुके हैं। डाॅ. हबीब ने बताया कि पिछले दो दिन से बडगाव क्षेत्र में वे रहकर विभिन्न तबके के लोगों से मिलकर उनकी भावनाएं जानकार उनको मेवानी के समर्थन में मजबूती से साथ खड़ा होने की अपील एवं खासतौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मेवानी से मिलवाकर उनके क्षेत्र में उनकी नूक्कड़ सभाएं करवाने से उनमें और अधिक जोश देखा जा रहा है।​योगेंद्र यादव व हबीब भी उतरे जिग्नेश मेवानी के चुनाव प्रचार में, वडगाम में मेवानी का बढ रहा है जनाधार | New India Timesकुल मिलाकर यह है कि गुजरात में हो रहे चुनाव में कुछ चुनिंदा हाॅट सीटों में से एक बडगाम सीट का चुनाव भी है, जहां से जिग्नेश मेवानी का जीतना लगभग तय माना जा रहा है। क्षेत्र का हर मतदाता जिग्नेश मेवानी के समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है। शायद मेवानी की गुजरात में सबसे बडी जीत हो सकती है।

By nit

One thought on “योगेंद्र यादव व हबीब भी उतरे जिग्नेश मेवानी के चुनाव प्रचार में, वडगाम में मेवानी का बढ रहा है जनाधार”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.