मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस से बचने के लिए साधू वेशभूषा धारण कर लिया, लेकिन फिर भी पुलिस से न बच सका, 32 साल से मुकदमे में फरार रामाधार गिरफ्तार। एसपी राजेश एसo के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना जलालाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता। साधू बनकर घूमता रहा पुलिस की पकड़ से बाहर रहा, पुलिस भी हार मान कर नहीं बैठी थी यही वजह थी, शाहजहांपुर पुलिस को 32 साल से मुकदमें में फरार रामाधार उर्फ धरुआ कंजड़ निo ग्राम सराय साधी थाना जलालाबाद को प्रदीप कुमार राय प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद के नेतृत्व में उo निo महेश सिंह ने पुलिस तुम के साथ उसके मकान से किया गिरफ्तार।

