मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा की अध्यक्षता में रोजगार मेले का आयोजन शासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया इस मेले में 6 कंपनियों ने हिस्सा लिया जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिले इस हेतु माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 18 वर्ष से 25 वर्ष तक के छात्र छात्राएं अपने अपने डॉक्यूमेंट लेकर पहुंचे इस आयोजन में सफल फूड प्रोडक्ट बोरगांव सौसर , फिएट ऑटो मोबाइल्स पुणे , विस्ट्रोन टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बैंगलोर, एल आईं सी एवं अन्य कंपनियों के लिए आवेदन किए गए इस आयोजन के मौके 100 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन किया जिसमें से लगभग 30 बच्चों का सिलेक्शन किया गया इस मौके पर L.I.C से इकबाल पटेल C.L.I.A ,सुरुचि से कल्पेश जैन, प्राचार्य दीपक भानरे, एवं कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे।

