भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिंड की कार्यकारिणी घोषित, पेश है दो उपाध्यक्षयों से NIT की खास बातचीत | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; ​भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिंड की कार्यकारिणी घोषित, पेश है दो उपाध्यक्षयों से NIT की खास बातचीत | New India Timesजैसा कि आप लोगों को पता होगा कि भाजपा इस समय अपनी छाप हर जगह बनाये हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हर जगह चर्चा में हैं, इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिन्हें बेटियां मामा कह कर बुलाती हैं उनकी भी काफी अच्छी पकड़ है।

इस समय भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की गई है, जिसमें भिंड जिले में 6 उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। हालांकि यह बात तो आम है कि 6 उपाध्यक्ष बनाए गए लेकिन भिंड में इस समय युवाओं के बीच दो उपाध्यक्ष जिनके नाम विष्णु प्रताप सिंह राजावत और हृदेश पुरोहित के बारे में काफी चर्चा का बना हुआ है। जब इस बारे में  NIT भिंड जिला ब्यूरो चीफ अविनाश द्विवेदी ने दोनों उपाध्यक्षयों से बातचीत की तो उनका क्या कहना है जानें…..​भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिंड की कार्यकारिणी घोषित, पेश है दो उपाध्यक्षयों से NIT की खास बातचीत | New India Times

विष्णु प्रताप सिंह से बातचीत की

सवाल: आपको भाजपा जिले के उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, आप इसे कैसे संभालेंगे? 
जवाब: मैं बहुत आभारी हूं कि भाजपा ने मुझे इस लायक समझा कि उन्होंने मुझे यह पद दिया और में इस पद की गरिमा को देखते हुए पार्टी मुझे जैसे निर्देश देगी मैं वैसा ही कार्य करूंगा।

सवाल: आप भिंड के युवाओं को क्या प्रेरणा देना चाहेंगे?

जवाब: जैसा कि आप पत्रकार भाइयों को पता होगा कि आज कल के नव युवाओं में नशे की बुरी लत लगी हुई है, काफी छोटे छोटे बच्चे सिगरेट और शराब का सेवन करते हुए मिलेंगे, मैं उन सभी को रोकूंगा और कहूंगा के नशा सेहत के लिए हानिकारक होता है, इसको ना करें और अभी आपकी उम्र पढने लिखने की है, पढ़ाई पर ध्यान दें।

सवाल: जिले में भाजपा ने 6 उपाध्यक्ष बनाए हैं लेकिन भिंड की जनता पर दो उपाध्यक्षयों के बारे में ज्यादा चर्चा है, इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे?

जवाब: यह तो भारतीय जनता पार्टी का निर्णय है, मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करता हूं और सभी कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा, इतना ही नहीं भाजपा में जब मेरे पास कोई पद नहीं था तब भी मैं भाजपा के लिए ही भिंड जिले में कार्य करता रहा हूं और अपने संपूर्ण जीवन में भाजपा के ही साथ रहूंगा।
विष्णु प्रताप सिंह जी का उनके मित्रों व महिला मोर्चा के द्वारा स्वागत किया गया।​भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिंड की कार्यकारिणी घोषित, पेश है दो उपाध्यक्षयों से NIT की खास बातचीत | New India Times

हृदेश पुरोहित से बातचीत…..

  • सवाल: हिर्देश जी आपको भजपा का अच्छा पद मिला है, इस बारे में आपका क्या कहना है? 

जवाब: भाजपा संगठन का यह निर्णय है। संगठन जो हमें कार्य देगा वह कार्य किए जाएंगे, संगठन की जो जवाबदारी मुझे दी गई है उसे हम बराबर पूर्ण रूप से निभाएंगे।

  • सवाल:भिंड वैसे तो चंबल के एक महत्वपूर्ण जिला है, जिले में आप युवाओं में क्या जागरुकता लाना चाहेंगे?

जवाब: हम युवाओं के बीच में जाकर उनसे जानना चाहेंगे कि वह क्या करना चाहते हैं? जो जॉब करना चाहते हैं उनको अपनी सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में बताएंगे। भाजपा सरकार ने कई योजनाएं निकाली हैं, उन सभी योजनाए के बारे में बताएंगे।

  • सवाल: भिंड की जनता और सोशल नेटवर्क पर 2 उपाध्यक्ष विष्णु प्रताप और आपके बारे में ज्यादा चर्चा चल रही है इस बारे में आपका क्या कहना है?

 जवाब: यह तो एक तरीके से भिंड की जनता का प्यार है। विष्णु भाई और मुझे भिंड की जनता बहुत प्यार करती है इसीलिए सोशल नेटवर्क पर हम दोनों लोगों के बारे में काफी चर्चा चल रही है।

  • सवाल: अभी हाल में ही भापजा की जनपद अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है इस बारे में आपका क्या कहना है?

जवाब: इस बारे में कुछ ज्यादा नही कहुगा क्योंकि वह हमारी पार्टी की सीनियर लीडर हैं और इस समय पार्टी में जिला मंत्री के पद पर हैं, हालांकि उनका का व्यवहार सही नही था उनके सदस्यो के प्रति इसी लिए उनको हटाया गया है।

हिर्देश पुरोहित जी का भी उनके मित्रों द्वारा काफी स्वागत सत्कार भी किया गया।

By nit

One thought on “भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिंड की कार्यकारिणी घोषित, पेश है दो उपाध्यक्षयों से NIT की खास बातचीत”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article