महिलाओं में सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह अपनी बीमारी को खुल कर किसी पुरुष डॉक्टर से बता नहीं पाती हैं जिससे सही इलाज नहीं हो पाता: डॉ सुरभी कुमारी | New India Times

राहुल यादव, ब्यूरो चीफ, जौनपुर (यूपी), NIT:

महिलाओं में सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह अपनी बीमारी को खुल कर किसी पुरुष डॉक्टर से बता नहीं पाती हैं जिससे सही इलाज नहीं हो पाता: डॉ सुरभी कुमारी | New India Times

आम तौर पर आज कल महिलाओं में ज्यादातर पेट से संबधित गंभीर बीमारियां जिसका उचित समय पर इलाज होना जरूरी होता वह ठीक हो नहीं पाता है। डॉ सुरभी कुमारी ने कहा कि महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह अपनी बीमारी को खुल कर किसी पुरुष डॉक्टर से बता नहीं पाती हैं और कुछ नॉर्मल दवाओं से उपचार करा कर बीमारी को छुपा देती हैं जो कल को वही बीमारी एक बड़ा रूप धारण कर लेती है। डॉ सुरभी कुमारी ने बताया कि ज्यादा तर समस्या महिलाओं के पेट से जुड़े हैं जिसका सही समय और सफल इलाज कराने के लिए जो निसंतान, महावारी की अनियमितता, पीसीओडी का इलाज, बच्चेदानी का दुबिनविधि, महिला नसबंदी, बच्चेदानी की गांठ, गर्भ न ठहरना, बार बार बच्चे का खराब होने जैसी तमाम बीमारियों से जूझ रही महिलाओं के लिए सावित्री नर्सिंग होम खरका, हुसेनाबाद, जौनपुर में महिला विशेषज्ञ सुरभि कुमारी से मिलकर अपने गंभीर समस्या का इलाज करा सकते हैं। एमबीबीएस एमएस डॉक्टर सुरभी कुमारी ने बताया कि मेरी शिक्षा दीक्षा लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल नई दिल्ली से ली हूं। मेरी पहली प्राथमिकता है कि जो चीज दिल्ली जैसे बड़े शहरों में महिलाओं को इलाज में उपलब्ध कराया जाता है और बीमारियों से भी महिलाओं को बचाने का प्रयास किया जाए। पिछले कई सालों से महिला संबंधित रोग नॉर्मल डिलीवरी जैसी तमाम चीज सामने आए हैं, मेरा प्रयास है कि समय पर इलाज होने से हर महिलाओं का जो संतान पाने का सपना है उसे पूरा किया जाएगा। कोई भी समस्या है आप बिना शर्माए आप सब कुछ मुझे बता सकते हो जिस पर समय पर सही इलाज होने से आने वाले समय में महिलाओं को बीमारियों से बचाया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.