निरंतर प्रयास और अनुशासन से सफलता अर्जित की जा सकती है: डॉक्टर आर के सिंह | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

निरंतर प्रयास और अनुशासन से सफलता अर्जित की जा सकती है: डॉक्टर आर के सिंह | New India Times

गोरखपुर जिले के भरोहिया ब्लॉक के गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ, भरोहिया में विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों द्वारा सर्वाधिक अंकों के अर्जन के आधार पर योग्यता छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र के विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर के सिंह उपस्थित रहे।

निरंतर प्रयास और अनुशासन से सफलता अर्जित की जा सकती है: डॉक्टर आर के सिंह | New India Times

इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि सभी के जीवन में निराशा और आशा आती है लेकिन जो लोग निराशा को पीछे छोड़ कर लगातार अनुशासित प्रयास करते हैं, वो अवश्य सफल होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अध्ययन के साथ ही हम आगे बढ़ सकते हैं और प्रत्येक अर्जित ज्ञान के द्वारा मानवता एवं समाज की सेवा करने में सफल हो सकते हैं।

निरंतर प्रयास और अनुशासन से सफलता अर्जित की जा सकती है: डॉक्टर आर के सिंह | New India Times

इस अवसर पर 26 विद्यार्थियों को योग्यता छात्रवृत्ति तथा घोष दल के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। अपने संबोधन में डॉ आर के सिंह ने विद्यालय के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र चौकमाफी आने का न्यौता भी दिया जिसे प्रधानाचार्य मनीष कुमार दूबे ने सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.