बहराइच के कारीकोट गांव के रहने वाले वॉलीबॉल खिलाड़ी आदित्य प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच के कारीकोट गांव के रहने वाले वॉलीबॉल खिलाड़ी आदित्य प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित | New India Times

जनपद बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा कारीकोट के रहने वाले आदित्य प्रताप सिंह पुत्र दीप कुमार सिंह वॉलीबॉल को राज्य स्तरीय  वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता हुई उनकी टीम को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया है। आदित्य ने बताया कि वह वॉलीबॉल के खिलाड़ी हैं जो महाराणा प्रताप वॉलीबॉल एकेडमी खरगापुर लखनऊ की टीम से खेलते हैं। हाल ही में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उनकी टीम विजेता हुई जिसके लिए उन्हें व उनकी टीम को मुख्यमंत्री के हाथों ट्राफी व 75 हजार रुपए का चेक देकर उन्हें सम्म्मनित किया गया है। बेटे के सम्मानित होने पर पिता और परिवारीजनों समेत गांव और क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.