IRCTC का सर्वर हुआ डाउन लाखों लोग हुऐ परेशान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

IRCTC का सर्वर हुआ डाउन लाखों लोग हुऐ परेशान | New India Times

आईआरसीटीसी में आई तकनीकी खराबी के चलते लोगों को टिकट बुक करते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। IRCTC की वेबसाइट अगले एक घंटे के लिए ठप हो गई । जिस के चलते रेल टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही है।इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। IRCTC ने बयान जारी कर कहा है कि साइट पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी।

लोगों का कहना है कि आमतौर पर IRCTC की वेबसाइट मेंटेनेंस का काम 11 बजे के बाद होता है  लेकिन आज 10 बजे से पहले ही हो गया। लोग साइबर अटैक की भी बात कर रहे हैं। क्योंकि 10 बजे से एसी तत्काल के लिए टिकट बुकिंग होती है जबकि 11 बजे से नॉन एसी की बुकिंग होती है। IRCTC की सर्विस डाउन होने से दोनों की बुकिंग नहीं हो पाई।यात्री एक्स पर अपनी तकलीफ जाहिर कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.