झाबुआ प्रभारी मनावर विधायक, डॉक्टर हीरालाल अलावा, डॉ विक्रांत भूरिया, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया पहुंचे मेघनगर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

विधायक कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी की विशाल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त झाबुआ जिले के प्रभारी मनावर विधायक एवं महासचिव डॉ हीरालाल अलावा, सह प्रभारी गिरीश जायसवाल एवं संयुक्त सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सुनील आर्य, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक डॉ विक्रांत भूरिया, विधायक वीर सिंह भूरिया, जसवंत भाबर, आशीष भूरिया, पुर्व जिला अध्यक्ष निर्मल मेहता, हेमचंद्र डामोर, मेघनगर विधायक कार्यालय पहुंचे यहां कांग्रेस कमेटी के तमाम पद अधिकारी कार्यकर्ता सरपंच पंच तडवी को संबोधित कर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों में जोश भरते पार्टी को और मजबूत करने का मंत्र दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यामीन शेख, दिनेश पाटीदार, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश डामोर, नवल सिंह नायक,  अरुण ओहारी, रोशन मेड़ा, अन्नसीग वसुनिया, दिनेश हाड़ा, अली असगर बोहरा, जोगी वसुनिया, रोशन बारिया, नर्वस अमलियार, पासिंग डिंडोर, कालूसिंह नलवाया, प्रताप ताहेड, युसुफ नन्हे खां, मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुनिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शायदा भाबर, संजीता कटारा, सुमित्रा मेडा, आदी सैकड़ो की तादाद में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बेठक आयोजित की गई। संचालन मेघनगर ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख ने किया आभार कांग्रेस संगठन मंत्री जसवंत भाबर ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.