भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने संविधान दिवस पर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रस्तावना का किया वाचन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने संविधान दिवस पर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रस्तावना का किया वाचन | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा मंगलवार को 75वां संविधान दिवस पर कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉक्टर मनोज माने के निर्देशन और अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ता डाकवाड़ी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संविधान की प्रस्तावना का वचन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने,  महापौर माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, युवा नेता गजेंद्र पाटील, महामंत्री सुभान चौहान, जिला उपाध्यक्ष विपुल कानूगो, वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता अरुण शेंडे, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील वाघे, अजा मोर्चा जिला महामंत्री शिवकुमार पासी, एडवोकेट राजकुमार, सुरेश लोंढे, विनोद लोंढे, दीपक रजतकर, रामदास रायसरदार,  रवि काकड़े, दिनकर पाटील, मनोज टंडन, मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे, चिंटू राठौड़, पार्षद भारत इंगले, महेंद्र इंगले, सुमित वारुडे, आश्विन मारकंडे, देवा नन्नोरे, प्रकाश तायड़े, रवि सिंगोतिया, विनोद बांभले, महेंद्र महाजन, उद्देश्य ज्ञानी, अत्ताउल्लाह खान, मोनू बिडीयारे सहित भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.