नवजात शिशु सड़क किनारे फेंका मिला, पुलिस ने बरामद कर चाइल्ड हेल्प लाइन को किया सुपुर्द | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

नवजात शिशु सड़क किनारे फेंका मिला, पुलिस ने बरामद कर चाइल्ड हेल्प लाइन को किया सुपुर्द | New India Times

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के गागपार रोड पर पोल के किनारे फेंका हुआ अज्ञात नवजात शिशु को पुलिस ने बरामद किया है। सुबह टहलने निकले हुए व्यक्तियों ने एक नवजात शिशु को देखा तो उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दिया जिस पर 112 नंबर के पीआरबी व उपनिरीक्षक अजीत कुमार यादव व महिला कास्टेबल निमा मौके पर पहुंचे। नवजात शिशु मिलने की खबर आसपास में फैल गई। स्थानीय महिला व पुरुषों की भीड़ लग गयी।

वहीं नवजात शिशु के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे जिससे वहां पर मौजूद कुछ महिलाओं ने उसे गर्म कपड़े लाकर पहनाये। जिसे नवजात शिशु को पुलिस ने सुरक्षित थाना परिसर लाया गया। वहीं पुलिस ने नवजात को चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया। वहीं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नवजात शिशु मिलने के बाद उसे जिला अस्पताल गोरखपुर में ईलाज कराया जा रहा है। उसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द किया गया।

उप निरीक्षक अजीत कुमार यादव ने बताया बताया कि नवजात शिशु की हालत ठीक है उसे स्वस्थ जांच में रखा गया है। वहीं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व उप निरीक्षक अजीत कुमार यादव, महिला कांस्टेबल नीमा के इस सराहनीय कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.