रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विख्यात फ़िल्म अभिनेता, लेखक आशुतोष राणा का जन्मदिन बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया श्री राणा मित्र मंडली के राजेंद्र श्रीवास्तव (नीरज) द्वारा एक दिन पूर्व ही नगर के मुख्य चौराहों पर हॉर्डिंग लगवा कर बधाई संदेश प्रेषित की गई वहीं आंवला नवमी तिथि अनुसार राणा के जन्मदिन पर श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में आंवलों के पौधों का रोपण भी किया गया, उसके पश्चात मेघनगर जीवन ज्योति अस्पताल पहुंच रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 9 रक्तदानियों ने अपना बहुमूल्य रक्त थैलीसीमिया पीड़ितों हेतु दान किया।

वृक्षारोपण करने क्षेत्र के राणा प्रेमी अमित द्विवेदी, रितिक शर्मा, हनी झामर, बहादुर भाई, रोहित बैरागी उपस्थित रहे। रक्तदान कार्यक्रम में मेघनगर के प्रसिद्ध जीवन ज्योति अस्पताल के प्रबंधक फादर थॉमस, रक्तदाता श्री मनहर जिनवाल, अशोक श्रीवास्तव, रौनक सिंह, नितेश परदेशी व श्रीमती नीरू परदेशी ने जोड़े से रक्तदान किया।

