पुलिस को कॉम्बिंग गश्त के दौरान मिली बड़ी सफलता, सालों से फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ़्तार | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस को कॉम्बिंग गश्त के दौरान मिली बड़ी सफलता, सालों से फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ़्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशानुसार जिलेभर की पुलिस रात्री कॉम्बिंग गश्त कर अपराधियों की रात की नींद उड़ा रही है। इसी क्रम में बीती रात बिछुआ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी में बिछुआ थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि बीती रात कांबिंग गश्त के दौरान अंतरजिला आरोपी नूरसिंह रघुवंशी पिता विजय सिंह रघुवंशी को पकड़ा गया है।

पकड़े गए आरोपी पर पूर्व से ही भोपाल, ग्वालियर एवं छिंदवाड़ा में दर्जनों मामले दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी पर हत्या, बलात्कार, अवैध हथियार रखना जैसे अन्य मामले दर्ज हैं, जिसमें वह सालों से फरार चल रहा था। बिछुआ पुलिस द्वारा बीती रात नूरसिंह रघुवंशी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की गई है।

बलात्कार से लेकर अप्रकृतिक कृत्य जैसे अन्य मामले दर्ज हैं। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पकड़ाए फरार वॉरंटी आरोपी नूरसिंह रघुवंशी पर भोपाल से लेकर ग्वालियर तक बलात्कार से लेकर धारा 377 के अप्रकृतिक कृत्य जैसे मामले दर्ज हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.