शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

पीपीगंज भरोहिया ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रमवापुर में रविकिशन पुत्र विनोद कुमार को साँप के काटने से मौत। घर वालों ने बताया कि रविकिशन शाम को खान खाकर कमरे में सोने चला गया इसी दौरान विषैले साँप ने काट लिया रविकिशन को इसकी जानकारी नहीं हुआ रात्रि में सोने के दौरान रविकिशन की मौत हो गई। आज सुबह जब घर पर रविकिशन सुबह काफी देर तक नहीं जगा तो उनकी माँ जगाने गई तो अचेत अवस्था में पड़ा था।
माँ के शोर मचाने पर घर के सभी सदस्य जुट गये मोहल्ले के लोगों ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया जहाँ डाक्टरों ने रविकिशन को मृत घोषित कर दिया इससे पूरे परिवार में मातम छा गया। गाँव वालों ने सपेरा बुलाया तो सपेरे ने घर के दूसरे कमरे से गेहुअन साँप कोबरा का छोटा बच्चा पकड़ा। परिवार का रोरो कर बुरा हाल है। विनोद कुमार के तीन बच्चे थे रविकिशन घर में सबसे छोटा था। जहाँ गावों में छठ पर्व की तैयारी में हर्षोल्लास के साथ तैयारी कर रहे थे वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

