21 हजार दीपों से जगमगाया हनुपतधाम, मंत्री खन्ना, महापौर ने किया शुभारंभ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

21 हजार दीपों से जगमगाया हनुपतधाम, मंत्री खन्ना, महापौर ने किया शुभारंभ | New India Times

शुभ दीवाली, स्वच्छ दीवाली” के अंतर्गत छोटी दिवाली के अवसर पर नगर निगम की  टीम द्वारा हनुमतधाम पर वृहद स्तर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, महापौर द्वारा दीप प्रज्वलित कर हनुमतधाम को दीपों से जगमग किये जाने के उद्देश्य से 21000 दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ विपिन मिश्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश एसo, एडीएम संजय कुमार पांडे , नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष  सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त एस के सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य सम्भ्रान्त नागरिकों तथा नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हनुमतधाम स्थल को प्रकाशित किया गया।

दीपोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से  मंत्री द्वारा सभी को शुभ दीवाली, स्वच्छ दीवाली की शुभकामनाएं दी गयी। महापौर अर्चना वर्मा ने सभी महानगर वासियो को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की गई कि वे शुभ दीवाली को स्वच्छ दीवाली के रूप में भी मनाए।

नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने महानगर नगर वासियो से शुभ दीवाली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के साथ-साथ अपने आसपास स्वच्छता को बनाये रखने की भी अपील की गई।

दीपोत्सव कार्यक्रम में हनुमतधाम के प्रबंधक तथा महानगर से जन-मानस द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर दीप जलाकर प्रकाश किया गया। दीपोत्सव कार्यक्रम में लगभग 21000 दीप प्रज्ज्वलित किये गए। दीपोत्सव कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा शुभ दीवाली, स्वच्छ दीवाली की सुंदर व मनमोहक रंगोली बनाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.