ब्लॉक प्रमुख डॉ सुनीता संजय सिंह ने बीडीसी सदस्यों को किए उपहार वितरित | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India Times

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के भरोहिया ब्लॉक के सभागार में दीपोत्सव के अवसर पर विकास खंड भरोहिया पर समस्त ग्राम पंचायतों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख  डॉक्टर सुनीता संजय सिंह ने उपहार देकर सम्मानित किया। क्षेत्र के लगभग 46 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एक एक डिनरसेट उपहार, घडी, मिठाई स्वरूप भेट कर दीपावली की शुभ कामनाएं दी।

उन्होंने सभी से योगी मोदी सरकार की विकास योजनाओं ओर जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचने का भी आहवान किया। कार्यक्रम में परमात्मा चौबे,बिपिन पांडे, दिनेश यादव, विजय, धर्मेंद्र, आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। वही कार्यकर्ताओं में सोनू सिंह, रजत चौधरी, कृष्ण कुमार सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article