अमित समाजवादी मजदूर सभा के बने राष्ट्रीय महासचिव | New India Times

राहुल यादव, ब्यूरो चीफ, जौनपुर (यूपी), NIT:

अमित समाजवादी मजदूर सभा के बने राष्ट्रीय महासचिव | New India Times

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के सहमति पर जौनपुर जिले कुकुङीपुर के निवासी अमित यादव को प्रदेश समाजवादी पार्टी मज़दूर सभा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री राहुल निगम वारसी ने किया है।

मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने अमित यादव को पत्राचार करते हुए यह जोर दिया है कि वह पूरी ऊर्जा के साथ समाजवादी पार्टी को शिखर पर ले जाने की भूमिका अपने सहयोगियों के साथ दें और नए लोगों को जोड़ें।

पूर्व सांसद स्व: अर्जुन सिंह यादव के पुत्र अमित यादव के समाजवादी मजदूर सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। समाजवादी मजदूर सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी पार्टी ने दिया है उसे पूरी निष्ठा ऊर्जा ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और पार्टी को शिखर पर ले जाने का काम करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.