नेता प्रतिपक्ष इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय के आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India Times

नेता प्रतिपक्ष इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय के आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी व संचालन विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हम सदैव समर्पित रहेंगे।

भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी, लूट, हत्या, गुंडागर्दी, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। जनता इनसे ऊब गई है और आने वाले समय में करारा जवाब देगी। पंचायत चुनाव के लिए आज से ही आप लोग लग जाए और मतदाता सूची को भी दुरुस्त करवा लें जब हम पंचायत चुनाव में मजबूत रहेंगे तो 2027 के विधानसभा चुनाव में जाति धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाली भाजपा सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जा सकती है।

प्रदेश सचिव अजय चौधरी, जिला महासचिव कमरुज्जमा खान, बड़कू पांडेय, अब्दुल लतीफ, शक्तिनाथ पांडेय, देवेंद्र सिंह, रामपाल शुक्ला, बी0एन0 तिवारी ने भी संबोधित किया। सुरेश पाण्डेय, शोभित पाण्डेय, रहमतुल्लाह, मो0 हारून, विजय गौंड, एजाज शाह, अभिषेक सिंह, के0के0 चौधरी, बबलू पाठक, देवेंद्र सिंह, सुनील यादव, माते नेता, अमरुल्लाह, फकीर मोहम्मद, सुशील त्रिपाठी, अफजल खान, यार मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.