पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी नगर वासियों देशवासियों को दीपावली व छठ पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India Times

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के पीपीगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के सभी सम्मानित साथियों, माता एवं बहनों को दीपावली, छठ पूजा के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देता हूं।

वही मीडिया ने स्वच्छता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर नगर में प्रकाश की व्यवस्था सड़क को स्वच्छता अभियान चला करके साफ कराया जा रहा है और पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की गंदगी देखने को नहीं मिलेगी और आने वाले समय में छठ पर्व को देखते हुए नगर को साफ सुथरा करके स्वच्छ बनाया जा रहा है। वहीं आगे बात करते हुए बताया कि पीपीगंज क्षेत्र के लोगों के लिए मै सदैव तत्पर रहता हूं।

कोई भी आम जनमानस को कोई तकलीफ होती है तो मुझे जब चाहे संपर्क कर सकता है उसकी समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयत्न करूंगा जहां तक संभव हो सकेगा उसकी मदद भी करूंगा जिससे कि क्षेत्र की जनता आराम पूर्वक अपने जीवन यापन करती रहे।नगर पंचायत पीपीगंज में बड़े ही धूमधाम से दीपावली के पावन पर्व पर पूरे नगर को सजाया जा रहा हैं। जिसमे नगर के सभी सड़कों और गलियों को साफ सुथरा बनाने लिए नगर पंचायत पीपीगंज के कर्मचारी युद्धस्तर पर लगे हुए है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.