अवैध खनन के चलते ज़िला पंचायत निधि से बनी सड़क क्षतिग्रस्त | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India Times

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर चकिया ग्राम सभा में स्थित एक इंटर कॉलेज को जाने वाले मार्ग पर से ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्राली जाने के चलते कुछ महीनो पूर्व जिला पंचायत निधि से बना मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। वहीं इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए नारेबाजी की और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।मिली जानकारी के अनुसार, रसूलपुर चकिया ग्राम सभा में एक इंटर कॉलेज 1985 से स्थित है। जिला पंचायत अध्यक्ष के सहयोग से जिला पंचायत निधि से इस विद्यालय के लिए गोरखपुर सोनौली मार्ग से होते हुए 700 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण किया गया। जिसके बाद विद्यार्थियों को और क्षेत्रवासियों को काफी सहूलियत मिली। परंतु सोमवार की रात अवैध खनन और ओवल ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्राली के चलने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रसूलपुर चकिया ग्राम सभा में एक इंटर कॉलेज 1985 से स्थित है। जिला पंचायत अध्यक्ष के सहयोग से जिला पंचायत निधि से इस विद्यालय के लिए गोरखपुर सोनौली मार्ग से होते हुए 700 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण किया गया। जिसके बाद विद्यार्थियों को और क्षेत्रवासियों को काफी सहूलियत मिली। परंतु सोमवार की रात अवैध खनन और ओवल ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्राली के चलने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया।

क्षेत्र वासियों और विद्यार्थियों ने आरोपियों पर कार्रवाई और सड़क के मरम्मत की मांग की है। आरोप है कि रसूलपुर चकिया गांव के एक व्यक्ति ने खनन कराया है। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी से लिखित शिकायत की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.