"ऑपरेशन प्रहार" के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाला आरोपी, क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार | New India Times

गुलशन परूथी, इंदौर (मप्र), NIT:

"ऑपरेशन प्रहार" के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाला आरोपी, क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार | New India Times

शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा फरार आरोपियों एवं मादक पदार्थ तस्करों को चेक करने हेतु क्षेत्र में रवाना होकर बायपास एबी रोड नेक्सा शोरूम पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति, बोरी लेकर संदिग्ध बैठा दिखा, जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम (1). कांतिलाल पावरा पिता धनसिंह निवासी भोहेटी धुले (महाराष्ट्र) का होना बताया,आरोपी के बोरे की नियमानुसार तलाशी लेने पर बोरे में करीब 24 किलो 240 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसके संबंध में कोई उचित उत्तर नहीं दिया।

आरोपी के कब्जे से 24 किलो 240 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत करीब 2 लाख 24 हजार रू), 01 मोबाइल जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच पर अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.