मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जिले के भरोहीया ब्लॉक में स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ, भरोहिया में आज दीपोत्सव के पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, इसमें प्रमुख रूप से दिया मेकिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रमुख रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एल केजी और यू केजी के बच्चों ने विभिन्न मनमोहक परिधान पहन सबको प्रभावित किया वहीं कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने मिट्टी के दियों को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया।

कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों द्वारा रंग-बिरंगे मनमोहक दीए बनाएं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप, सितम, अजय, शिखा, पूजा, संगीता आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

