अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार इरशाद जहागीरदार ने धूलिया शहर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। समाजवादी पार्टी के टिकट पर इरशाद जहागीरदार ने सोमवार सुबह पदाधिकारियों के साथ जाकर अपना नामांकन पत्र निर्वाचन निर्णय अधिकारी को सौंपा। जहागीरदार ने किसी भी तरह का शक्ति प्रदर्शन किए बिना हाथ में संविधान का प्रथम पृष्ठ लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया, जिससे शहर में यह चर्चा का विषय बन गया है।
समाजवादी पार्टी ने धुळे से जहागीरदार को उम्मीदवार बनाया है, जिसके बाद से उन्होंने अनौपचारिक रूप से प्रचार शुरू कर दिया है। उच्च शिक्षित जहागीरदार एकमात्र उम्मीदवार हैं जिन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। सुबह उन्होंने अपने पदाधिकारियों के साथ जाकर निर्वाचन निर्णय अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा।इस अवसर पर महा नगर अध्यक्ष गुडु काकर, कैलाश चौधरी, अमिन पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। विशेष बात यह है कि नामांकन पत्र दाखिल करते समय उन्होंने हाथ में संविधान की प्रति ली थी, जो नागरिकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण थी।

