हैण्ड मेड उत्पादों की प्रदर्शनी का डीएम ने किया उद्घाटन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

हैण्ड मेड उत्पादों की प्रदर्शनी का डीएम ने किया उद्घाटन | New India Times

स्वयं सहायता समूहों तथा बाल गृह के बच्चों के  द्वारा बनाए गए हैण्ड मेड उत्पादों की प्रदर्शनी विकास भवन परिसर में लगाई गई। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काट कर किया।

जिलाधिकारी ने लगाई गई प्रदर्शनी में सभी स्टालों पर जाकर उत्पादों को देखा तथा उसके बनाने की विधि की जानकारी ली, उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली के पर्व पर जनपद के स्वयं सहायता समूहों से उत्पादों की खरीदारी करें जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिले।

जिलाधिकारी ने बाल गृह के बालकों द्वारा बनाए गई वस्तुओं की  सराहना की, जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह से कहा कि स्वयं सहायता समूहो एवं बाल गृह के बालको द्वारा बनाए गई हेण्डमेड उत्पादों की बिक्री के लिए व्यवस्था की जाए।

इस दौरान सीडीओ डॉ अपराजिता सिंह, डीडीओ पवन कुमार सिंह, पीडीडीआरडीए अवधेश राम, डीपीओ गौरव मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, डीपीआरओ घनश्याम सागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.