निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
उप जिलाधिकारी, इटवा और सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सिद्धार्थनगर के निर्देश के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पी के वर्मा , श्री जय प्रकाश, श्री नीरज कुमार चौधरी , श्री आर एन वर्मा एवम श्री चन्द्र भानु पटेल के द्वारा इटवा तहसील परिक्षेत्र के विभिन्न खाद्य विक्रय प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर कार्यवाही की गई।

अभिषेक किराना स्टोर भीलोरी चौराहा से नमकीन का नमूना, कसौधन किराना दुकान जनकौरा चौराहा से नमकीन का नमूना , मुड़ीला बक्शी में स्थित बाला जी किराना दुकान से किशमिश और शम्भू नाथ की दुकान से नमकीन का नमूना संकलित किया गया तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्राविधानों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

