ब्राह्मण समाज महिला संगठन गोरखपुर की बहनों ने दीपावली के अवसर पर वस्त्र, अन्न, कॉपी, पेंसिल और मिष्ठान का किया वितरण | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

ब्राह्मण समाज महिला संगठन गोरखपुर की बहनों ने दीपावली के अवसर पर वस्त्र, अन्न, कॉपी, पेंसिल और मिष्ठान का किया वितरण | New India Times

गोरखपुर में दीपावली पर्व के अवसर पर माता लक्ष्मी की आराधना कर कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ हमारी बहनों ने निर्वाहन किया। जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ब्राह्मण समाज विजय प्रभा मिश्रा ने भगवान परशुराम के माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात हमारे संगठन की माता तुल्य बड़ी दीदी पुष्पा मिश्रा  द्वारा सभी बहनों रोली , तिलक, सिंदूर  रूपी प्रसाद से वितरण कर सम्मानित किया गया। विजय प्रभा मिश्रा ने बताया कि दीपावली हिंदुओं का प्रसिद्ध त्योहार है। जहां पूरा हिंदू समाज अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए अपने घरों को सजा रहे हैं और सब के परिवारों की खुशियां अपने खुद के बच्चों के लिए खुशियां बटोर रहे हैं।

वहीं हमारी ब्राह्मण समाज महिला संगठन की बहनों ने दीपावली के अवसर पर गरीब बच्चों में फल, मिष्ठान, वस्त्र, पेंसिल, कॉपी एवं पटाखे का वितरण किया। इससे इन मासूम, अनाथ, निर्धन परिवार के बच्चों के आंखों और चेहरे पर जो खुशी देखने को मिला उसको मैं बयां नहीं कर सकती हूं। यह एक दीपदान वाकई में बहुत अनूठा आयोजन था, जिसको हमारी ब्राह्मण समाज की बहनों ने भाग लिया और मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ अपनी संस्कृति और सनातन की पूजा, अर्चना और मासूम निर्धन बच्चों में दीपावली के पर्व पर एक छोटे से उपहार वितरित करने का और मुझे आज अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, बड़ा ही सुखद था। आज हमारी बहनों ने यह संकल्प लिया कि समाज और देश के उत्थान के लिए अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करेगी। महिलाओं के स्वालंबन, सशक्तिकरण और रोजगार के लिए सार्थक प्रयास करेंगी। लैंगिक असमानता, छुआछूत दहेज प्रथा,बाल विवाह ,अशिक्षा जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए अपना योगदान देगी।

जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ब्राह्मण समाज डॉक्टर रिचा पांडे बताया कि हमारे शाखा की बहनों ने इस व्यस्त भरे समाज में अपने आप को निर्धन बच्चो के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक छोटा सा प्रयास किया है, मुझे यह काफी गर्व महसूस हो रहा था कि अपनी बहनों की उपस्थिति और सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेरणा स्रोत बड़ी दीदी पुष्पा मिश्रा ने बताया कि हमारी बहनों के सहयोग से हम अपने आवास परिसर में निर्धन बेसहारा बच्चों को निशुल्क प्रतिदिन 2 घंटे की शिक्षा भी उपलब्ध कराते हैं। इसमें बच्चों को किताबें, कॉपी ,पेंसिल, रबर वितरित करते हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनका शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, भौतिक शिक्षा भी देने का प्रयास करते हैं। बच्चे अपने स्वास्थ्य के प्रति कैसे जागरूक हो। क्योंकि यही बच्चे भविष्य के युवा हैं,जिनके कंधों पर यह देश निर्भर हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आए हुए सभी बहनों का मैं स्वागत एवं अभिनंदन करती हूं, जिन्होंने अपना समय दिया, मैं उनका आभारी हूं। आज मुख्य रूप से  डा.रिचा पांडेय,  पुष्पा मिश्रा,सीमा पाण्डे ,पूनम मिश्रा, संध्या त्रिपाठी, अंजली त्रिपाठी, अंजली मिश्रा,वंशिका,भारती वंदना पाण्डे,प्रशस्ति, अंकिता मिश्रा, मैत्री,वंशिका मिश्रा,दीपशिखा पाण्डे, और अन्य बहनें शामिल थीं। कार्यक्रम का समापन जय परशुराम के उद्घोष और प्रसाद वितरण से हुआ।कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों का आभार विजयप्रभा ने व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.