पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

धार जिला के तिरला विकास खण्ड में माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षकों के उच्च राशि के पेंडिंग प्रकरण समय सीमा में हल करने के सम्बन्ध में शिक्षक संघ तिरला द्वारा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदया को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक का डी ए एरियर माह जनवरी 2023 से जून 2023 तक 6 माह का बहुत से शिक्षकों का शेष है इसी प्रकार 12 वर्ष एवं 24 वर्ष क्रमोन्नति पूर्ण वाले शिक्षकों की सर्विस बुक कोष एवं लेखा से वेतन अनुमोदन शेष है उक्त समस्या का निराकरण समय सीमा में किया जाये।
दिनांक 22/10/2024 को BEO श्रीमती सीमा मिश्रा मेम से शिक्षक संवर्ग की लंबित समस्याओ के निराकरण के लिए संघ के पदाधिकारीगण मिले और DA एरियर से वंचित शिक्षक, ॠणात्मक एरियर राशि व 12/24 वर्ष क्रमोन्नती वेतनमान, एरियर व पारित करवाने के संबंध मे चर्चा की गयी। BEO मेम ने आश्वस्त किया है। और उक्त लंबित समस्याओ के निराकरण के लिए तत्काल संबंधित संकुल को कार्य करने के लिए कल से ही निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर संघ के आदरणीय दादा योगेन्द्र पाण्डेय जी, मनीष शुक्ला, जीवन मकवाना, हेमंत प्रजापत, हेमंत वीरकर आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

