शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उoप्रo जनपद शाखा गोरखपुर के कैम्प कार्यालय पर एक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य मुद्दा ITI कालेज लोहरपुरवा कैम्पियरगंज के बच्चों के भविष्य के साथ किया गया खिलवाड़ रहा। आरोप है कि ITI मुखिया के शह पर कुछ दलालों के साथ रैकेट बनाकर भ्रटाचार को अंजाम दिया गया है। निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये नहीं मिला तो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया अर्थात बैक पेपर देने से वंचित हो गए बच्चे अपना शुल्क जमा कर दिए जो कि टीचर ज्यादा रुपये माँग रहा था जितना शुल्क लगता है बच्चों ने उतना शुल्क जमा किया, बच्चों ने गेहूं बेच कर पैसे दिए अध्यापक ने पैसे ले लिया बच्चों का प्रवेश पत्र नहीं आया।

इस क्रम में मैंने माननिय मुख्यमंत्री जी को ट्वीट किया है जो ITI कैम्पियरगंज लोहर पुरवा गोरखपुर के वेल्डर ट्रेड के छात्र के साथ बैक पेपर के नाम पर धन उगाई के साथ बच्चों का भविष्य के साथ खिलवाड़ किया साथ ही छात्रों का वर्ष भी बर्बाद हुआ।अंत मुख्यमंत्री जी ITI के मुखिया एवं दलालों की जांच करा कर उन्हें जेल भेजें। बैठक में रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुराली शुक्ला, ई रामसमुज,राजेश सिंह, पंडित अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ला, अनुप कुमार श्रीवास्तव, इज़हार अली, जामवंत पटेल, अशोक सिंह, हरेराम यादव, अशोक पासवान आदि उपस्थित रहे।

