अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश के सतना जिले में इन दिनो नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाला गिरोह पूरी तरह साक्रिय है। सतना जिले के ग्राम विरसिंहपुर निवासी अंकुर चौरसिया पुत्र संतोष चौरसिया नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हो गया।
पीड़ित ने NIT सावांददाता से बताया की अखबार में छपे विज्ञापन के माध्यम से सतना राजेन्द्र नगर गली नंबर -13 कोठिहाउस में ब्राईट मैनेजमेंट बोर्ड लगे आफिस में सम्पर्क किया, जहाँ के कर्मचारी ने अपना परिचय रामसाहू निवासी भटनवारा बताया, उनके द्वारा रिलायंस कंपनी में काम करने के लिए 500 रुपये रजिस्टेशन के नाम पर लिया गय, फिर दूसरे दिन इसी आफिस में 6 दिन के प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। बाद में कागज तैयार करने के एवज 5200 रुपये लिए गए। फिर उनको कुछ दिनों बाद कहा गया कि आप को मैनेजर का पद दिया गया है, जल्द ही आप को ज्वाइनिंग के लिए लेटर आ जायेगा। कुछ दिनों बाद जब संपर्क करना चाहा तो समपर्क नहीं हो सका और जिस जगह ऑफिस थी वह भी बन्द मिली। आगे उसने बताया कि जिले में अन्य बेरोजगार युवकों को इस तरह धोखाधड़ी से बचाने के लिए सतना सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है।
इस तरह रिलायंस के नाम से दैनिक भास्कर अखबार में विज्ञापन निकलवाया गया था
रिलायंस कंपनी को जिले, ब्लॉक एवं तहसील में मैनेजर, सहायक मैनेजर, और मार्केटिंग हेतु पढ़े अनपढ़ लड़के लड़कियों की आवश्यकता है।
सैलरी 12000 से 18000 प्रति माह।
सम्पर्क आफिस-
ब्राईट मैनेजमेंट
कोठी हाउस राजेन्द्र नगर गली नंबर -13 जिला सतना मध्यप्रदेश।
