पीपीगंज पुलिस ने लुटेरों व चोरों को पकड़ कर दस बाइक किया बरामद | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

पीपीगंज पुलिस ने लुटेरों व चोरों को पकड़ कर दस बाइक किया बरामद | New India Times

गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में लूट व चोरी की घटनाओं को गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देशन के क्रम में गोरखपुर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव द्वारा संगठित अपराध करने वाले गिरोह का चल रहे धड़ पकड़ के क्रम में पीपीगंज थाना प्रभारी पुलिस अरविन्द कुमार सिंह ने मुखबिर के सुचना के अनुसार पीपीगंज कस्बे के एक स्कूल के समीप चोरी के आशय से इकट्ठा दो लोग को पकड़ा गया।

पीपीगंज पुलिस ने लुटेरों व चोरों को पकड़ कर दस बाइक किया बरामद | New India Times

मौके पर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई वहीं एक व्यक्ति मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया दो व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया और थानें ले आयीं पुछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने बताया कि पीपीगंज थाना के अंतर्गत गुरम पोखरा स्थित झाड़ियों में बाकी आठ मोटर साइकिल बरामद किया गया है जिसके क्रम में आज पीपीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश प्रस्तुत किया जाएगा पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान बाल अपचारी के रूप में हुआ है।

इस कामयाबी में शामिल पीपीगंज थाना के प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव, उपनिरीक्षक नितिन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अजीत यादव, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल उमेश कुमार सिंह, कांस्टेबल दातात्रेव सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार यादव, कांस्टेबल सत्यवीर सिंह, कांस्टेबल अमरनाथ यादव, कांस्टेबल अजीत यादव थाना पीपीगंज रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.