संदीप शुक्ला, इंदौर (मप्र), NIT;
थेलीसीमिया से पीड़ित बच्चों एवं अन्य पीड़ितों को समय पर ब्लड उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रशासनिक संकुल कार्यालय इन्दौर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें DIG इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र के अलावा कई अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर DIG मिश्र ने सभी उपस्थितों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया साथ ही समय-समय पर रक्तदान करने के लिए जागरुक भी किया।
