ख़बर का हुआ असर, घघसरा बाजार में अवैध तरीके से संचालित हो रहे हॉस्पिटलों पर स्वास्थ्य टीम ने किया कार्यवाही, नेशनल अस्पताल को किया सील | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India Times

गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील क्षेत्र में लगातार कई महीनों से अवैध स्वास्थ्य कारोबारी के खिलाफ प्रतिष्ठित अखबारों में लगातार खबरें चलाई गई तब जाकर के कुंभकर्णी नींद से जागे स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार वही नगर पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार के अधीक्षक डॉक्टर सतीश सिंह ने बताया की मुख्य चिकित्सा अधिकारी से हुई दूरभाष के निर्देशानुसार अवैध तरह से हो रहे संचालित नेशनल हॉस्पिटल को सील किया गया है।

सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार  झोलाछाप डॉक्टरों  सहित अवैध तरह से संचालित होने वाली पैथोलॉजी प्राइवेट हॉस्पिटल अल्ट्रासाऊंड सेंटर डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक पे कार्रवाई की सिलसिला शुरू हो गई है सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अगल बगल व क्षेत्र में चल रहे जितने भी अवैध  पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड सेंटर सहित प्राइवेट अस्पतालों को चिन्हित कर लिया गया है जल्दी उन पर बड़ी कार्रवाई की जायेगी।

सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डा.सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ पहुंची स्वास्थ्य टीम ने घघसरा कस्बा ठर्रापार स्थित नेशनल हास्पिटल की जांच की। मौके पर अस्पताल का कोई कागजात नहीं मिला। अस्पताल के संचालक भी अनुपस्थित मिले। बिना डाक्टर के दो मरीजों का इलाज चल रहा था। टीम ने तत्काल मरीजों को हास्पिटल से निकालकर एम्बुलेंस से सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा। टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। टीम ने आगे कारवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेज दिया है और पूरे तहसील क्षेत्र व नगर पंचायत घघसरा मे जितने भी अवैध स्वास्थ्य कारोबारी है उनके ऊपर जल्द कार्यवाही शुरू किया जायेगा।टीम में अधीक्षक डा.सतीश सिंह,डा प्रभाकर मौजुद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article