मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:
गोरखपुर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आज प्रतापगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना उस समय हुई जब मंत्री की कार उनके एस्कॉर्ट से टकरा गई। दुर्घटना में उनके पैर के घुटने में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उनके काफिले की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। जहां उनको भर्ती कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापगढ़ के डीएम और एसपी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं।
बता दें कि काबीना मंत्री संजय निषाद बुधवार को प्रतापगढ़ के विकास भवन में होने वाली समीक्षा बैठक के लिए वहां जा रहे थे। उन्हें वहां जिला पंचायत सभागार में मत्स्य पालकों की कार्यशाला को भी संबोधित करना था।

